उत्तराखंड:कांग्रेस का ऋषिकेश में तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

ऋषिकेश: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर का शुभारंभ ऋषिकेश में हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक व जिले के पदाधिकारियों से कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों को अभी से जुटने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कार्यक्रम में जाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। समर्थकों ने पदाधिकारियो के साथ धक्कामुक्की भी की।
गोदियाल ने पदाधिकारियों को जल्द वार्ड ईकाइयों को गठित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा। कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रदेश में किए गए संगठनात्मक बदलाव का असर उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नजर आना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार में मुख्यमंत्री बदले जाने के अलावा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राज्य की जनता को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है।
कांग्रेस के तीन दिवसीय मंथन शिविर के दौरान प्रत्येक दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तीन सत्रों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:समाजसेवी किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने किसानों की उठाई आवाज

Wed Aug 4 , 2021
प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज/ भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रेमपुर में सैकड़ो किसानों सहयोग से जीटी रोड के चौड़ीकरण के कार्य को बंद करा दिया गया l स्थानीय किसानों ने बताया कि उनकी जमीनों का अधिग्रहण बिना मुआवजा दिए किया जा रहा है l NHAI […]

You May Like

Breaking News

advertisement