उत्तराखंड:कांग्रेस ने किया महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

रुद्रपुर: उतराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश के अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली भाजपा अब देश के करोड़ों लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है। किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंहगाई अपने चरम पर है, देश के नौजवान रोजगार को लेकर परेशान है, कर्मचारी आंदोलन कर को मजबूर हैं, जनता छोटी छोटी समस्याओं को लेकर दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने मे लगी हुई है। श्रीमती शर्मा ने जनता का आव्हान किया कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दे।और उसे सत्ता से बाहर करे। इससे पूर्व श्रीमती शर्मा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में ट्रांजिट कैम्प के चामुंडा मंदिर से बढ़ती महंगाई और नजूल भूमि पर मालिकाना हक का मामला हल ना किए जाने से आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बैलगाड़ी पर खड़े होकर हाथों में गैस सिलेंडर का कट आउट और भाजपा सरकार विरोधी तख्तिया लेकर प्रदर्शन किया। बाद में चामुंडा मंदिर से गोल मढैया तक यह प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख महिलाओ में सरोज रानी सोनू शर्मा,मीना राय,मधु सिकदर, द्रोपदी जमुना कोहली, सोनम रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी, अमिला मंडल, जमुना मंडल, कनक लता,शीला, बसंती राय,मधु राय,कैलाश रानी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:बिग ब्रेकिंग: CBSE ने जारी किया 10 वी का रिजल्ट

Tue Aug 3 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) क्लास 10 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। सीबीएसई ने 10वीं परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे से पहले की है। सीबीएसई बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर रिजल्ट की घोषणा से 1.30 घंटे पहले ही बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement