उत्तराखंड:कांग्रेसी आलाकमान की सबको खुश करने की कोशिश, फिर भी विरोध के सुर उठने शुरू


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड की कमान गणेश गोदियाल के हाथों दि है। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 के लिहाज से कांग्रेस हाईकमान ने कोई भी कसर ऐसे नहीं छोड़ी है। जिससे उनको नुकसान का सामना करना पड़े।
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा चुनावी फेरबदल कर सबको खुश करने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी विरोध से सुर उठ रहे हैं।
धारचूला विधायक हरीश धामी ने चुनाव कमेटी की कुछ नई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। कांग्रेसी नेता हरीश धामी के बाद अब पूर्व मंत्री नवप्रभात ने भी इस फेरबदल का विरोध जताया है।
हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका कहना है कि मैं कोर कमेटी का सदस्य नहीं बनना चाहता हूं। नवप्रभात ने कमेटी की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया है। वहीं हरीश धामी भी दो दिन के दौर पर ऊधमसिंह नगर रवाना हो गए हैं।
कई बैठकों के बाद आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान के लिए गुरुवार को अपनी सेना का एलान कर दिया। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के एक प्रदेश अध्यक्ष व चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के फार्मूले को उत्तराखंड में लागू किया है।
पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जहां हरीश रावत खुश किया गया तो वहीं कुमाऊं से भुवन कापड़ी और तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष पद से विदा हुए प्रीतम सिंह को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।
गढ़वाल से पूर्व विधायक प्रो. जीत राम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया तो वहीं रंजीत रावत को भी यह अहम जिम्मेदारी मिली। इसी तरह नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, नेता प्रतिपक्ष स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को भी महत्व दिया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:सीएम धामी का विरोध करने पहुँचे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri Jul 23 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उधमसिंह नगर: ऊधम सिंह नगर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने वाले भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय ऊधम सिंह नगर जनपद […]

You May Like

Breaking News

advertisement