उतराखंड:कांगेस ने जारी की अपनी 30 स्टार प्रचारकों की सूची,

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में 30 नेताओं का नाम शामिल है। बीजेपी से निकाले के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. सभी पार्टियों ने चुनावी प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार 2 फरवरी को कांग्रेस ने अभी उत्तराखंड चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। स्टार प्रचारकों में केंद्रीय नेताओं से लेकर राज्य सरकार के 30 नेताओं के नाम है।

खास बात यह है कि इस सूची में हरक सिंह रावत को भी स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी ने जिम्मेदारी दे दी है। कांग्रेस ने जो स्टार प्रचारकों की सूचा जारी की है, उसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मुकुल वासनिक समेत कई नेताओं को जगह दी गई है। इस सूची में 21वें नंबर पर यशपाल आर्य और 22 वे नंबर पर हरक सिंह रावत को भी स्टार प्रचारक के रूप में सूची में शामिल किया गया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़ : मेहनगर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा बने जिला अध्यक्ष

Thu Feb 3 , 2022
मेहनगर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा बने जिला अध्यक्ष दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के मनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा बनाए जाने पर विश्वकर्मा समाज में खुशी की लहर है वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा पेशे से डॉक्टर भी सोनोग्राफी पैथोलॉजी सेंटर मेंहनगर आजमगढ़ […]

You May Like

advertisement