उतराखंड: कांग्रेसियों ने फूंका नगर निगम प्रशासन का पुतला,

स्लग – कांग्रेसियों ने फूंका निगम प्रशासन का पुतला, कहा बदले की नीति से काम कर रहे मेयर

रिपोर्टर जफर अंसारी

स्थान – हल्द्वानी
एंकर – युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह प्रिंस व जिला अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह प्रिन्स के नेतृत्व में अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों व ठेले वालो के साथ किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में निगम प्रशासन व मेयर हल्द्वानी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सचिव राजू रावत ने कहा कि आमजन में निगम की इस मुहिम से भय का माहौल बना हुआ है छोटे कारोबारी फड़-खोखे वालों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।। जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार सूरज ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मेयर पर बदले की भावना से कार्य करने की बात कही। वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेयर रौतेला के हाथ से विधायकी की कुर्सी छिन गयी है जिसके चलते वह मनमनी में उतर आए हैं और बेवजह गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भेदभाव की नीति से मेयर साहब यूंही कार्य करते रहे तो वह सड़क पर उतर मेयर रौतेला के खिलाफ मुहिम छेड़ देंगे।

बाइट – गुरूप्रीत सिंह प्रिंस, प्रदेश उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस,
बाइट – राजू रावत, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : पुलिस मित्र अयोध्या द्वारा क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Fri Mar 25 , 2022
अयोध्या:————*पुलिस मित्र अयोध्या द्वारा क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन *मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याआज दिनांकः 25 मार्च, 2022 को ‘पुलिस मित्र अयोध्या‘ द्वारा श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री कवींद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्रीय कार्यालय में […]

You May Like

Breaking News

advertisement