उत्तराखंड: उपनल कार्मिको की समस्याओ के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उप सीमित गठित की।

उत्तराखंड: उपनल कार्मिको की समस्याओ के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उप सीमित गठित की।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर उपनल कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण/सम्यक परीक्षण हेतु मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड शासन उक्त उप समिति में सदस्य सचिव होंगे तथा प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त, सचिव कार्मिक, प्रबन्ध निदेशक उपनल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, उत्तराखण्ड शासन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। इसके साथ ही उक्त उप समिति में प्रायोजित उपनल कर्मचारी महासंघ के 02 पदाधिकारी को भी सम्मिलित किया जायेगा, इन पदाधिकारियों को पृथक से सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि उपनल कार्मिकों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यथासंभव उनके हित सुनिश्चित किये जायेंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि उपनल कर्मियों की सेवाशर्तो में सुधार हो। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल 2021 को सुबहा 10 बजे से 4 बजे तक चलेगी लोक अदालत लंबित मामलो का निपटारा किया जाएगा।

Thu Mar 25 , 2021
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल 2021 कोसुबहा 10 बजे से 4 बजे तक चलेगी लोक अदालतलंबित मामलो का निपटारा किया जाएगा।रुद्रपुर: उतराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा दिनां10 अप्रैल 2021 को दितयग शनिवार को परातह 10 बजे से शाम […]

You May Like

advertisement