उत्तराखंड: निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगी, डीएम ने कहा विस्थापितों तक पहुचाई जा रही है राहत सामग्री,

सागर मलिक

जोशीमठ: जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो भी लोग अस्थाई रूप से विस्थापित हुए हैं, उनको राहत सामग्री दी जा रही है। हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं।

बता दें, सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में एहतियात के तौर पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगी है। लेकिन जोशीमठ-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग की ओर धड़ल्ले से चौड़ीकरण का काम जारी है। यहां जेसीबी पहाड़ों का सीना छलनी कर रही है। ये काम रात-दिन चल रहा है।

जोशीमठ नगर में घरों और व्यावसायिक भवनों में दरारें आने और जगह-जगह पानी का रिसाव होने के बाद राज्य सरकार ने वहां सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसमें एनटीपीसी, हेलंग बाइपास और अन्य निर्माण कार्य बंद भी कर दिए गए। लेकिन हैरानी की बात है कि जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण काम धड़ल्ले से जारी है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) करा रहा है। माना जा रहा था कि शहर के नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर भी निर्माण कार्य थम गए हैं। लेकिन अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कार्यदायी एजेंसी के मजदूर पहाड़ को काटने के काम में जुटे थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृति बोध हेतु देशभर के लगभग 96 हजार शिक्षकों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Mon Jan 9 , 2023
संस्कृति बोध हेतु देशभर के लगभग 96 हजार शिक्षकों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 9 जनवरी: विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (शिक्षकों के लिए) आज सम्पूर्ण देश में एक साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement