उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण, प्रदेश आज फिर कोरोना विस्फोट, देखिए ताजा अपडेट

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण,
प्रदेश आज फिर कोरोना विस्फोट,
देखिए ताजा अपडेट
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हल्द्वानी- राज्य में रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 550 मामले सामने आए हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 8, चमोली में दो, चंपावत में 8,देहरादून में 221, हरिद्वार में 173, नैनीताल में 55, पौड़ी गढ़वाल में 14, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 17, ऊधम सिंह नगर में 23 और उत्तरकाशी में 9 मामले सामने आए हैं। आज 148 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात भी दी है। वहीं 2 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 102264हो गई है और 95973 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 3017 हो गई है। राज्य का रिकवरी दर गिर कर 93.85 प्रतिशत हो गया है। अब तक उत्तराखंड में 1727 लोगों की मौत इस बीमारी के वजह से हुई है।

भारत में रविवार को कोरोना वायरस के 93,249 नए मामले सामने आए हैं। यह इस साल अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, इससे कोविड-19 केस की कुल संख्या 1,24,85,509 पर पहुंच गई है। यह 19 सितंबर से, रोजाना मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है, जब 93,337 नए संक्रमण सामने आए थे। सुबह 8 बजे अपडेट हुए डेटा के मुताबिक, 513 मौतें हुई हैं, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 1,64,623 हो गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुनानगर की गोष्ठी आयोजित।

Sun Apr 4 , 2021
सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुनानगर की गोष्ठी आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 एन के शर्मा कई वर्षों से समाजहित ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा चिकित्सा पर देते है विशेष ध्यान। यमुनानगर 4 अप्रैल :- आज नवप्रभात अकादमी,विनानगर कैम्प,यमुनानगर में सर्व ब्राह्मण सम्पन्न एकता […]

You May Like

advertisement