उत्तराखंड: सीएस ने दिए निर्देश,राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज से बायोमीटि्रक हाजिरी जरूरी

उत्तराखंड: सीएस ने दिए निर्देश,राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज से बायोमीटि्रक हाजिरी जरूरी,
सागर मलिक

राज्य के सभी सरकारी विभागों में बायोमीटि्रक हाजिरी का अनिवार्य रूप से पालन करने के सीएस ने सख्त निर्देश दिए है,

राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज बृहस्पतिवार से बायोमीटि्रक हाजिरी अनिवार्य होगी। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बुधवार को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिम्मेदार अफसरों को अनिवार्य क्षेत्रीय भ्रमण के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक मई से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य बायोमीटि्रक हाजिरी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों, योजनाओं, कार्यों की सूची तैयार करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र और दरों के आधार पर उसकी अनुमानित लागत का विवरण देते हुए नियोजन विभाग को और उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी विभागों को अपनी विभागीय परिसपंत्तियों की सूची गवर्नमेंट एसेट्स इन्वेंट्री पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार,

Fri May 2 , 2025
उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, सागर मलिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। उत्तराखंड में एक बार फिर […]

You May Like

advertisement