उत्तराखंड:दमुआढुंगा गोलीकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा,

सागर मलिक

हल्द्वानी। पुलिस ने मंगलवार देर रात दमुआढुंगा पनचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात पनचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले बिशन सिंह को कैफे स्वामी द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी।

जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वादी विक्रम सिंह निवासी मूलाकोट घाना पाटी जिला चम्पावत हाल निवासी THE CHEF BAKERS PANCHAKKI KATHGODAM ने थाना काठगोदाम में आकर एक तहरीर दी गई कि उनका भाई बिशन सिंह उर्फ विष्णु पनचक्की चौराहे के पास स्थित AM TO PM CAFE के किचन में संजू विष्ट, दीपक व अन्य दोस्तो के साथ मौजूद था। जहाँ दीपक द्वारा लाये गये अवैध पिस्टल से संजू बिष्ट ने मेरे भाई को जान से मारने की नियत से मुंह पर फायर कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में नामजद आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पटना के अनावरण हेतु विवेचना तत्काल उप निरीक्षक महेन्द्र राज चौकी प्रभारी दमुवाढूगा के सुपुर्द की गई। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारीगण को सूचित कर घटना का बारिकी से निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेकर उपरोक्त फायरिंग की घटना का तत्काल खुलासा करने एवं अरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धोनी को अपने पर्यवेक्षण में घटना का अनावरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी द्वारा थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत तथा प्रभारी एसओजी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। टीमो द्वारा अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने एवं अभियुक्तो की धरपकड़ हेतु मुखबिर मामूर कर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये मात्र 8 घन्टे के भीतर ही आरोपियों को गोलापार स्टेडियम के पास गोलापुल से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग AM TO PM CAFE के किचन में सजू विष्ट अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। आरोपियों एवं पीड़ित के मध्य आपसी विवाद होने पर दीपक द्वारा लाये गये अवैध पिस्टल से संजू विष्ट ने विष्णु अधिकारी को जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया।

मुकदमे का विवरण– एफआईआर न0 12/23 धारा 307/34 भादवि0 थाना काठगोदाम ।

अभियुक्त का विवरण-

1- संजय सिंह बिष्ट उर्फ संजू पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सांगू पोस्ट सांगू थाना व तहसील पाटी जिला चम्पावत उम्र 24 वर्ष 2- दीपक सिंह बिष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सुनङ्गरा पोस्ट सूनाकोट थाना पाटी जिला चम्पावत उम्र 20 वर्ष हाल ‘निवासी नवाबी रोड कालावती चौराहे के पास कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

आपराधिक इतिहास – अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना चम्पावत में मारपीट व लड़ाई झगड़े का अभियोग दर्ज है। जिसका पूर्ण विवरण ज्ञात किया जा रहा है।

बरामदगी – सफेद कपड़े के अन्दर एक अदद पिस्टल अवैध MADE IN ITALY व दूसरी तरफ 7.62 अंकित है।

जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारी एकता के साथ होगा अखंड भारत का विस्तार : स्वामी रामदेव

Wed Feb 1 , 2023
हमारी एकता के साथ होगा अखंड भारत का विस्तार : स्वामी रामदेव। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 देश के प्रसिद्व संतों ने महर्षि दयानन्द सरस्वती की द्वितीय जन्मशाताब्दी शुभारम्भ समारोह धार्मिक एकता पर बल दिया।संतों ने महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मारक बनाने का प्रस्ताव पारित किया। कुरूक्षेत्र, […]

You May Like

Breaking News

advertisement