उत्तराखंड: दीपक बाली बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  काशीपुर से विधायक प्रत्याशी रहे दीपक बाली पर भरोसा जताया है। आपको बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर उत्तराखंड में चुनाव लड़ा था। और दीपक वाली को कैंपेनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।

2022 में आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में दिल्ली की तर्ज पर कई योजनाएं जनता को लुभाने के लिए घोषणा की थी। लेकिन उत्तराखंड की जनता ने दिल्ली मॉडल और कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे को 2022 चुनाव में पसंद नहीं किया। अब लगता है कि आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल के बजाय प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक बाली पर अपना भरोसा जताया है।

अब देखना है कि दीपक वाली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी किस तरीके से उत्तराखंड में काम करती है। और किस तरीके से दिल्ली के मॉडल को उत्तराखंड कि गांव-गांव तक पहुंचाने में काम करेंगे इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

(और आज इस पूरे कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल नहीं दिखे यह माना जा रहा है कि। अब आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल से कन्नी काटने लग गई है। उसका सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि कर्नल अजय कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। और अपने साथ में 70 सीटों में से 67 सीटों पर प्रत्याशियों की भी जमानत नहीं बचा पा क्योंकि उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। कर्नल अजय कोठियाल से आम आदमी पार्टी की दूरी को देखते हुए कर्नल अजय कोठियाल के रगरूट भी अब टेंशन में हैं। कि अब आगे उनका भविष्य क्या होगा। हमने यह आशंका पहले ही जताई थी कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में हार के बाद कर्नल अजय कोठियाल से दूरी बना रही है। आखिरकार हमारी वह बात सच होती दिख रही है।)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आप प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में काशीपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार रहे दीपक बाली को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।

घोषणा करने के बाद आप प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और जिस तरीके से पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडा उससे जाहिर है कि जनता ने पार्टी को अपार स्नेह दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमें चुनाव में हारने का गम नहीं है। लेकिन आप पार्टी ने जो मेहनत इस चुनाव में की है इससे ज्यादा मेहनत भविष्य में करेगी और लगातार काम की राजनीति पार्टी करती रहेगी।

वहीं आप के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उस उम्मीद पर वो पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी का कार्यकर्ता कभी भागता नहीं है वो जीतता है और सीखता है । वो एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकर्ता के रुप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और जल्द संगठन को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे।

आप पार्टी आने वाले समय में नगर निगम और नगर पालिका के सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लडेगी और चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी आपसी चर्चा के बाद चुनाव लडने पर जल्द विचार करेगी जिसकी सूचना प्रेस के माध्यम से अवगत कराई जाएगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: चोरों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव, 4 घंटे में 5 महिलाओं की चेन लूटी,

Fri Apr 29 , 2022
देहरादून: जिले में दिनदहाड़े चार घंटे के भीतर पांच महिलाओं की चेन लूट ली गई। जबकि, एक जगह बदमाश महिला की समझदारी के चलते चेन लूटने में सफल नहीं हो पाए। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि सभी घटनाओं […]

You May Like

advertisement