![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/20220613_222247.jpg)
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आम आदमी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी ने दीपक बाली को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। और उसके कुछ दिन बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने भी अपने साथियों के साथ इस्तीफा दे दिया था।
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/20220613_222344-704x1024.jpg)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपना त्यागपत्र देते हुए उसमें जिक्र किया है कि वह पार्टी में असहज महसूस कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ते हुए कहा था कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे लेकिन कुछ सीटों को छोड़ आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए उसके बाद आम आदमी पार्टी में लगातार भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
वहीं कई जानकारों का यह भी कहना है कि जिस तरीके से चुनाव के समय दीपक पाली के घर इनकम टैक्स व ई डी का छापा पड़ा था उसी की आंच में दीपक वाली झुलसे हैं जिसका इंपैक्ट अब देखने को मिल रहा है।