उत्तराखंड देहरादून125 दिन की मिशन यात्रा: धामी सरकार का कल्याण रथ निकला जनता की चौखट पर

सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर जरूरतमंदों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर की स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाएं उनके द्वार पर ही उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और लाभार्थियों को मिलने वाली सेवाओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनएक और साइबर ठगी, हेलीकॉप्टर टिकट का झांसा देकर लाखों की ठगीश

Tue Sep 30 , 2025
*पुलिस ने चार साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर डाला गया था हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का लुभावना ऑफर। पीड़ित (यात्री) ने इस लिंक को क्लिक कर ठगों के झांसे में आकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement