उत्तराखंड देहरादून फर्जी डॉक्टर और कस्टम अधिकारी बनकर 50 लाख की ठगी की

उत्तराखंड देहरादून
फर्जी डॉक्टर और कस्टम अधिकारी बनकर 50 लाख की ठगी की,
सागर मलिक

उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए हिमाचल प्रदेश से एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए खुद को फर्जी डॉक्टर और कस्टम अधिकारी बताकर देहरादून निवासी एक व्यक्ति से ₹50 लाख से अधिक की ठगी की।

शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2024 में देहरादून निवासी व्यक्ति को फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसने खुद को ‘डॉक्टर’ बताया। इसके बाद बातचीत व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल पर आगे बढ़ी। महिला ने भारत आने की बात कहकर भावनात्मक जुड़ाव बनाया और कुछ ही समय बाद कथित ‘कस्टम अफसर’ और ‘बैंक अधिकारी’ कहानी में शामिल हो गए।

साइबर ठगों ने पीड़ित को नकली पासपोर्ट, फर्जी फ्लाइट टिकट, बैंक मैसेज और क्यूआर कोड भेजे। अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों के जरिए संपर्क बनाकर उन्होंने कस्टम क्लीयरेंस, बैगेज चार्ज, घरेलू फ्लाइट टिकट, विदेशी मुद्रा शुल्क और टैक्स के नाम पर ₹50,01,218 ऐंठ लिए।

नवंबर से दिसंबर 2024 के बीच पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में भारी रकम ट्रांसफर की। जब रकम लौटाने की मांग की गई, तो आरोपियों ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और टैक्स का बहाना बनाकर मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में पता चला कि यह एक संगठित साइबर ठग गिरोह है, जो तकनीकी संसाधनों और फर्जी दस्तावेजों की मदद से देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। इसी गिरोह से जुड़े मध्य प्रदेश निवासी हिमांशु शिवहरे को एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। वह गिरोह का सक्रिय सदस्य था और फर्जी नामों व इंटरनेशनल नंबरों का प्रयोग करता था।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। एसटीएफ मामले की गहराई से जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनसीएम धामी ने चार साल में दी 25 हज़ार सरकारी नौकरियां

Sun Sep 7 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसीएम धामी ने चार साल में दी 25 हज़ार सरकारी नौकरियां,सागर मलिक धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपरलीक मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से विदेश में रोजगार […]

You May Like

advertisement