उत्तराखंड देहरादून ठगी करने वाले बाबाओं का सफाया, ऑपरेशन कालनेमि न कसा शिंकजा

सागर मलिक

देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि प्रदेशभर में निर्णायक सफलता की ओर अग्रसर है। यह अभियान उन असामाजिक तत्वों पर केंद्रित है, जो अपनी पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी, फर्जीवाड़ा और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी की सख्त कार्यशैली और प्रदेश की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का ही परिणाम है कि अब तक राज्य में 4000 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है, जिनमें से 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। सरकार का यह रुख स्पष्ट करता है कि उत्तराखंड में कानून, धर्म और संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अभियान की सबसे स्पष्ट झलक उन जिलों में देखने को मिल रही है जहां बाहरी तत्वों की गतिविधियों की सूचना पहले से थी।

हरिद्वार में 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां

देहरादून में 865 सत्यापन और 113 गिरफ्तारियां

उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन और 17 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं हैं।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी यह अभियान पूरी सक्रियता के साथ जारी है। देहरादून में इस अभियान के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी भी हुई है, जो फर्जी पहचान के साथ प्रदेश में रह रहा था।

ऑपरेशन कालनेमि न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी एक सशक्त संदेश है। मुख्यमंत्री धामी का यह निर्णायक नेतृत्व प्रदेशवासियों में सुरक्षा, भरोसे और आस्था की भावना को और मजबूत कर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून राजीव गांधी नवोदय विद्यालयो में छात्रों को मिलेगा लेटरल एंट्री

Tue Aug 26 , 2025
सागर मलिक कक्षा 7, 8, 9 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे प्रतिभावन छात्र विभागीय मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत शासनादेश जारी देहरादून। प्रदेश में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये खुशखबरी है। अब इन विद्यालयों में कक्षा-7, 8, […]

You May Like

Breaking News

advertisement