उत्तराखंड देहरादून सीएम धामी ने किया फिल्म “बौल्या काका” के पोस्टर का विमोचन

उत्तराखंड देहरादून
सीएम धामी ने किया फिल्म “बौल्या काका” के पोस्टर का विमोचन,
सागर मलिक

कम चर्चित लोकेशन व स्थानीय कलाकारों को मिल रहा विशेष प्रोत्साहन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘बौल्या काका’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग राज्य के सुंदर और सुदूरवर्ती गांवों—ग्वालदम, थराली और तलवाड़ी—में की गई है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करना सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और फिल्म की टीम के बीच राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, प्रोत्साहन योजनाओं और सरकार की नीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई ‘उत्तराखंड नई फिल्म नीति’ के तहत फिल्म निर्माताओं को सब्सिडी, टैक्स छूट और लॉजिस्टिक सहयोग जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना, युवाओं को रोजगार देना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। कम चर्चित स्थानों पर शूटिंग करने वाले निर्माताओं को 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी और स्थानीय कलाकारों को मौका देने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिशों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और हर वर्ष राज्य में फिल्मों की शूटिंग का नया रिकॉर्ड बन रहा है। उत्तराखंड को फिल्ममेकिंग हब बनाने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

इस अवसर पर अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित फिल्म के निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed Aug 6 , 2025
आजमगढ़।बुढ़नपुर क्षेत्र गोपालगंज के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन । केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के दावे फेल क्षेत्रीय ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन। बारह सालों से 21 किलोमीटर तक बदहाल सड़क में है ग्रामीण चलने को मजबूर। गड्ढे में है सड़क सड़क में गडढा हाल बताने आये […]

You May Like

Breaking News

advertisement