
देहरादून डीएम साहब की दरियादिली,
सागर मलिक
शंकरपुर, हकूमतपुर निवासी दिव्यांग अमजद को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिलाई ₹50 हजार की सहायता
देहरादून के शंकरपुर, हकूमतपुर निवासी दिव्यांग अमजद को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत ₹50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की है। यह पहल दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल देने के साथ सम्मानजनक वैवाहिक जीवन के लिए प्रोत्साहित करेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पात्र दिव्यांगजनों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।


