उत्तराखंड देहरादूनपेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमती प्रदान की गई

उत्तराखंड देहरादून
पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमती प्रदान की गई,
सागर मलिक

देहरादून/उत्तराखंड *** मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाईन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गयी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाईन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाईन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में 905.80 लाख की लागत की साकेत कालोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनअवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बंग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस,

Wed Nov 26 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनअवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बंग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस,सागर मलिक अवैध प्रवेश का भंडाफोड़: कोविड के दौरान आई महिला ने बनवाए फर्जी आधार-पैन कार्ड उत्तराखंड के हल्द्वानी बनभूलपुरा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद […]

You May Like

advertisement