
मुझे प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपकर आपने जो विश्वास और सम्मान व्यक्त किया है, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
यह पद मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला दायित्व है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की विचारधारा, अनुशासन एवं उद्देश्यों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूँगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूँगा।
एक बार पुनः आदरणीय अध्यक्ष श्री कारण मल्होत्रा जी, महामंत्री श्री राज कुमार फूटेला जी, आदरणीय श्री एस. पी. एस. कोचर जी, एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों और सभी साथियों का इस विश्वास एवं स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद।
आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव मिलता रहे, यही मेरी कामना है।


