उत्तराखंड देहरादून महामहिम ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी

सागर मलिक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान है। हिंदी ने देश की एकता को बढ़ावा दिया है

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का आधार भी है। हिंदी भाषा विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। हिंदी ने इसमें सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने कहा कि हिंदी ने देश की एकता को सशक्त करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर नई पहचान दी है। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि हिंदी समृद्ध हो और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने, इसके प्रयास लगातार होने चाहिए। उन्होंने सभी से हिंदी में अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड रोडवेज को 600 साधारण और 100 लग्जरी बसे मिले, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

Sat Sep 13 , 2025
सागर मलिक *परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने परिवहन सचिव को भेजा सुझाव पत्र -रोडवेज के उत्थान और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिए सुझाव देहरादून, उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रोडवेज के उत्थान और कर्मचारियों की समस्याओं के निरस्तारण के लिए परिवहन सचिव को सुझाव पत्र भेजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement