उत्तराखंड देहरादून ऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून पर धामी सरकार का बड़ा कदम

ऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून पर धामी सरकार का बड़ा कदम,
सागर मलिक

मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक संस्थानों पर खत्म हुआ एकाधिकार

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने हिन्दुत्व आधारित एजेंडे को नई धार देते हुए ऑपरेशन कालनेमि, धर्मांतरण विरोधी कानून में सख्ती और मदरसा बोर्ड को समाप्त करने जैसे बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रही इन कार्रवाइयों को व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है।

ऑपरेशन कालनेमि : 300 से अधिक गिरफ्तारियां

राज्य पुलिस के ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक चार हजार से अधिक संदिग्धों का सत्यापन किया गया है। इनमें 300 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। हरिद्वार में सबसे अधिक 162 लोग पकड़े गए, जबकि देहरादून में धार्मिक चोला पहनकर पहचान छिपाने वाला बांग्लादेशी भी गिरफ्तार हुआ। इसे सनातन आस्थाओं के खिलाफ गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

धर्मांतरण कानून और मदरसा बोर्ड का खात्मा
विधानसभा से पारित उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 में लालच, नौकरी, शादी या दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने पर कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। सामूहिक धर्मांतरण या विदेशी धन से जुड़े मामलों में 14 साल तक की जेल हो सकती है, जबकि भय दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने पर आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।
इसके साथ ही अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक 2025 पारित कर मुस्लिम समुदाय का एकाधिकार खत्म कर दिया गया है। सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदायों के संस्थानों को भी अल्पसंख्यक दर्जा मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार ने एक जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रवक्ता मनवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का यह एजेंडा भाजपा शासित राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए उत्तराखंड तैयार, सीएम धामी

Sat Aug 30 , 2025
सागर मलिक मेजर ध्यानचंद जयंती, राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह में बोले सीएम सीएम मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी देहरादून। शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस […]

You May Like

Breaking News

advertisement