उत्तराखंड देहरादूनएएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती, स्वास्थ्य विभाग

सागर मलिक

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी मांगे आवेदन

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के रिक्त 180 पदों का अधियाचन भेजा गया था। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 26, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार 14-14, चमोली व नैनीताल 20-20, चम्पावत 03, देहरादून 06, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी 15-15, ऊधमसिंह नगर 10 तथा उत्तराकशी के 08 पद शामिल है।

डा. रावत ने बताया कि विज्ञापित 180 पदों में अनारक्षित वर्ग के 125, अनुसूचित जाति 31, अनुसूचित जनजाति 02, अन्य पिछड़ा वर्ग 10, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके तहत अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उक्त भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति स्वास्थ्य पर्यटन का आधुनिक संगम

Sat Nov 15 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति स्वास्थ्य पर्यटन का आधुनिक संगम,सागर मलिक सिटी फॉरेस्ट पार्क मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि और हरित-शहरी विकास की सोच का परिणाम: बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सहस्त्रधारा रोड हैलीपैड के ठीक सामने पर विकसित किया गया सिटी […]

You May Like

advertisement