उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड रोडवेज को 600 साधारण और 100 लग्जरी बसे मिले, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

सागर मलिक

*परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने परिवहन सचिव को भेजा सुझाव पत्र -रोडवेज के उत्थान और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिए सुझाव देहरादून,

उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रोडवेज के उत्थान और कर्मचारियों की समस्याओं के निरस्तारण के लिए परिवहन सचिव को सुझाव पत्र भेजा है। मोर्चा ने रोडवेज के बेड़े में 600 नई साधारण और 100 लग्जरी बसों की खरीद कर आधुनिक बनाने की मांग की है। परिवहन सचिव को भेजे पत्र में कहा कि रोडवेज आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

रोडवेज को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए 500 करोड़ रुपये का ऋण दिलवाने की मांग की है। इसके साथ ही एक विशेषज्ञों की कमेटी तैयार करने का भी सुझाव दिया, जो रोडवेज के विकास के लिए नीतियां बना सके।

हरिद्वार कुंभ को देखते हुए बसों की खरीद के लिए 300 करोड़ का अनुदान देने, कुंभ मेले को नॉन व्हीकल जोन घोषित करते हुए हर की पैड़ी से 30 किमी दूरी पर सभी मार्गों पर बड़ी पार्किंग बनाने और पर्यटकों के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाने का भी सुझाव दिया है। मोर्चा ने रोडवेज को डीजल और सीएनजी क्रय करने पर राज्य वेट कर माफ करने, यात्री कर में 50 प्रतिशत की छूट देने और प्रति वर्ष 150 बसें खरीदने के लिए 100 करोड़ का अनुदान देने की मांग की है। दीपावली से पहले नियमित, विशेष श्रेणी, संविदा कर्मचारियों को बोनस भुगतान करने, रिटायर कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने की भी मांग भी उठाई है। पत्र में संयोजक अशोक चौधरी, दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशनराम आदि के हस्ताक्षर हैं। —– कर्मचारियों को नियमित किया जाए देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन सचिव से विशेष श्रेणी, संविदा चालक, परिचालक और तकनीकी कार्यशाला कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह कर्मचारी कई सालों से रोडवेज को सेवाएं दे रहे हैं और नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून 15 सितंबर को बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से जनमानस को योजनाओं का लाभ मिलेगा, डीएम

Sat Sep 13 , 2025
उत्तराखंड देहरादून15 सितंबर को बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से जनमानस को योजनाओं का लाभ मिलेगा, डीएमसागर मलिक *शिविर में ही बनेंगे अटल आयुष्मान कार्ड, यूडीआईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार और श्रमिक कार्ड, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, नेत्र परीक्षण व चश्में भी, आय, जाति, चरित्र, स्थायी निवास, निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों […]

You May Like

advertisement