उत्तराखंड: जिला बदर किए गए अभियुक्त को किया जिले की सीमा से बाहर,

वी वी न्यूज

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गुंडा अधिनियम में 06 माह के लिए जिला बदर किये गए अभियुक्त को ढोल नगाड़ो के साथ जिले की सीमा से बाहर कर दिया हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों का असर आज देखने को मिला। गुंडा अधिनियम में 06 माह के लिए जिला बदर किये गए एक अभियुक्त को ढोल नगाड़ो के साथ पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर किया। आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना नेहरु कोलोनी पुलिस द्वारा गुंडा अधिनियम के अंतर्गत सक्रिय अपराधी संजय कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी निकट सपेरा बस्ती माथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून जिसे जिलाधिकारी देहरादून द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर का नोटिस निर्गत किया गया था, को आज जिला बदर की कार्यवाही करते हुए ढोल नगाड़ो के साथ उसके घर से लाकर जनपद की सीमा से बाहर किया गया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: सभी धर्मों का सम्मान करती है काग्रेस पार्टी, करन माहरा,

Fri Sep 22 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समाजसेवी इन्दिरा सिंह चौहान उनके पुत्र शौर्य सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने दर्जनों […]

You May Like

Breaking News

advertisement