उत्तराखंड:जिला विकास अधिकारी ने महिला जेई को गेस्ट हाउस बुलाकर की गंदी हरकत

जिला विकास अधिकारी ने महिला जेई को गेस्ट हाउस बुलाकर की गंदी हरकत?
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: उत्तरकाशी के डीडीओ ने एक मनरेगा महिला जेई पर ट्रांसफर का दबाव बनाकर अश्लील हरकत का आरोप लगा है। महिला ने पुरोला थाने में डीडीओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोपी डीडीओ के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग मुखर हो गए हैं।

पुरोला पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला जेई मनरेगा में काम करती है। 23 अगस्त को उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार पुरोला पहुंचे। जहां देर शाम जेई को बुलाते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर का मामला है। डीडीओ ने महिला जेई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलने को कहा। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला जेई आज सुबह 9 बजे गेस्ट हाउस में गई। जहां आरोपी डीडीओ मिले। आरोप है कि डीडीओ ने महिला जेई का जबरन हाथ पकड़ते हुए यौन सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। महिला जेई ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन पकड़ना चाहा, लेकिन किसी तरह महिला जेई भागकर निकल आई। इसके बाद मानसिक तनाव में आई महिला जेई ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर महिला जेई ने पुरोला थाना पहुंचकर आरोपी डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।।पुरोला के थानेदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, यहाँ निकली सरकारी नौकरी

Wed Aug 25 , 2021
देहरादून: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशख़बरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 164 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह पद विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत वाहन चालक/ प्रवर्तन चालक/ डिस्पैच राइडर के हैं। विभिन्नन विभागों में ये पद […]

You May Like

advertisement