उत्तराखंड: दिपावली का तोहफा: राज्य कर्मियों को डीए और बोनस का तोहफा!

राज्य के करीब ढाई लाख कार्मिकों को दीपावली के मौके पर पुष्कर सिंह धामी सरकार तोहफा देने जा रही है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसद की वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही उनका डीए 28 फीसद से बढ़कर 31 फीसद हो जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को इसी माह बोनस भी मिलेगा। इन दोनों प्रस्तावों को गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।

धामी सरकार राज्य के कार्मिकों पर मेहरबान है। उन्हें दीपावली के मौके पर दोहरी खुशी मिलने जा रही है। केंद्र सरकार कुछ दिन पहले अपने कार्मिकों के लिए डीए में तीन फीसद की वृद्धि कर चुकी है। केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार भी दीपावली पर्व के मौके पर कर्मचारियों को तीन फीसद बढ़े डीए की सौगात देने जा रही है। बीते माह सितंबर में सरकार ने राज्य के सरकारी, अद्र्ध सरकारी व कार्यप्रभारित कार्मिकों और पेंशनर के डीए में 11 फीसद की वृद्धि की थी। इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 28 फीसद हो गया था। अब डीए में तीन फीसद का इजाफा और होने जा रहा है। बढ़ा हुआ डीए जुलाई माह से दिया जाएगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को बोनस देने पर भी मुहर लगना तय है। राज्य कर्मचारियों के साथ ही तकरीबन 40 हजार कर्मचारी सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, स्थानीय निकायों के 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को बतौर बोनस करीब 6908 रुपये मिलेंगे। वहीं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मामला दलबदल: बागियों को लेकर माइड गेम खेल रहे हरदा!

Thu Oct 28 , 2021
प्रदेश में दलबदल की सियासत खासतौर पर बागियों की आमद को लेकर कांग्रेस असहज है। यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बागियों और निष्कासितों की वापसी से बुरे वक्त में पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के मनोबल पर बुरा असर पड़ सकता है। पूर्व […]

You May Like

advertisement