उतराखंड: दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा,

स्लग – दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों एंव का कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा ।

रिपोर्टर – जफर अंसारी

स्थान, लालकुआ

– भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त एवं टिकट वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज अपने दायित्व सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
यहां अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक स्थित भाजपा महिला नेत्री पुजा सिंह के आवास पर हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के लालकुआ मंडल उपाध्यक्ष ब्रिजेश यादव एंव भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महांमत्री कुदंन सुप्याल के सयुंक्त नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि भाजपा की गलत नीतियां और टिकट वितरण का तरीका सही नहीं है तथा पार्टी आलाकमान ने बागी को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है जिससे सभी पदाधिकारी व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अपने दायित्व एवं संगठन से इस्तीफा दे रहे हैं ।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.अलीम उर्फ मतलीम खांन,मड़ल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,जिला सक्रिय सदस्य उमाशंकर यादव,युवा मोर्चा के सचिव राजू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व एवं पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान भाजपा छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन करेंगे उन्होंने कहा कि पवन चौहान ही ऐसे नेता है भाजपा के लिए हमेशा से कार्य करते आ रहे हैं उन्हीं कि बदौलत ही सभी कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े थे लेकिन अब पवन चौहान नही तो भाजपा नही उन्होंने अपना भाजपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है।

बाईट, मोहम्मद अलीम उर्फ मतलीम खांन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

बाईट, बृजेश यादव मंडल उपाध्यक्ष।

बाईट, कुंदन सुप्याल महांमत्री युवा मोर्चा।

बाईट, जय दूबे युवा नेता।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 344 वाहनों का किया गया चालान व 02 वाहनो को किया गया सीज

Fri Feb 4 , 2022
जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 344 वाहनों का किया गया चालान व 02 वाहनो को किया गया सीज दिनांक- 04.02.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में […]

You May Like

advertisement