उत्तराखंड:मंगेतर ने धारदार हथियार से रेता महबूबा का गला

4 माह पूर्व हुई थी सगाई, मिलने के बहाने बुलाकर दिया घटना को अंजाम

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र अपनी होने वाली पत्नी को मिलने के बहाने बुलाकर मंगेतर द्वारा उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गयी। 4 माह पूर्व की दोनों की विधि पूर्वक सगाई की गई थी। सगाई के बाद दोनों आपस में फोन पर भी किया करते थे।
जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखी गांव निवासी विनोद कुमार के पुत्री की खुशबू की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के भैंसापुर पडोली गांव के रहने वाले आनन्द उर्फ गोलू के साथ तय हुई थी। 4 माह पूर्व दोनों की विधिपूर्वक सगाई भी हुई थी। सगाई के बाद दोनों आपस में फोन पर बातचीत करते थे। मंगेतर आनन्द उर्फ गोलू ने खुशबू से मिलने के लिए उस पर दबाव बनाया। होने वाला पति कहीं नाराज न हो जाय इसलिए उसकी बात को रखते हुए खुशबू अपनी भाभी पूजा के साथ उससे मिलने शाहपुर बाजार चली गई। जहां पर दोनों आपस में कुछ देर तक बात भी किये। इस दौरान गोलू द्वारा खुशबू की भाभी से यह कहकर दूर जाने को कहा कि हम लोगों को कुछ आपसी बात करनी है। भाभी द्वारा कुछ दूर जाने के बाद ही गोलू ने धारदार हथियार से खुशबू की गर्दन पर कई वार कर दिये। घायल खुशबू की चीख सुनकर उसकी भाभी पूजा ने शोर मचाते हुए लोगों से मदद मांगी। हमला करने के बाद गोलू मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल खुशबू को इलाज के लिए अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया, जहां से डाक्टरों से उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय खुशबू की रास्ते में ही मौत हो गयी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਕਾਮਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕਾਂਗੜ ਮਾਲ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕਾਂਗੜ ਵਿਖੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ 15 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਕਲਮਛੋਡ਼ ਹਡ਼ਤਾਲ ਵਧਾਈ 12 ਤੋਂ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਲਾਉਣ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ

Thu Aug 5 , 2021
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 05 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ (ਡੀ ਸੀ) ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ, ਐੱਸਡੀਐੱਮ ਦਫ਼ਤਰਾਂ, ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਅਤੇ ਉਪ ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਦਫਤਰੀ ਕਾਮਿਆਂ ਨੇ 15 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਕਲਮਛੋਡ਼ ਹਡ਼ਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ l ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਪੰਜਾਬ […]

You May Like

Breaking News

advertisement