उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने मांग पूरी होने पर किया आभार व्यक्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने बस का समय बदले जाने की मांग की थी।

कुरुक्षेत्र, 12 जून : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से शुरू हुई कोटद्वार के लिए बस के समय को लेकर उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने जोरदार मांग की थी। उत्तराखंड भ्रातृ मंडल कुरुक्षेत्र के प्रधान भूपेंद्र खुगशाल ने बताया कि मंडल की मांग एवं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक ने कोटद्वार को चलने वाली बस का समय सुबह 6.20 से बदल कर सुबह 5 बजे कर दिया है। यह बस अब नए मुख्य बस स्टैंड कुरुक्षेत्र से सुबह 4. 50 बजे यूनिवर्सिटी थर्ड गेट जायेगी तथा थर्ड गेट से 5 बजे फिर नए बस स्टैंड पर पहुंचेगी। तत्पश्चात 5.10 पर कोटद्वार के लिए चलेगी। यह बस यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की व हरिद्वार होकर बस 12 बजे के आसपास कोटद्वार पहुंचेगी। फिर वहां से कुरुक्षेत्र के लिए वापस 12.10 पर चलेगी।
बस का समय बदले जाने पर उत्तराखंड भ्रातृ मंडल कुरुक्षेत्र के प्रधान भूपेंद्र खुगशाल, महासचिव रमेश खंतवाल और कोषाध्यक्ष दिनेश रावत सहित अन्य सदस्यों ने महाप्रबंधक रोडवेज कुरुक्षेत्र का आभार व्यक्त किया है।
उत्तराखंड भ्रातृ मंडल कुरुक्षेत्र के प्रधान भूपेंद्र खुगशाल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैसी करेगी युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन

Thu Jun 13 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 मैसी युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र एवं रोजगार के लिए करेगी मार्गदर्शन। कुरुक्षेत्र, 12 जून : धर्मनगरी की प्रमुख समाजसेवी संस्था महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) जो पिछले कई वर्षों से आर्थिक तौर कमजोर परिवारों के बच्चों […]

You May Like

Breaking News

advertisement