उत्तराखंड: निशुल्क पेयजल सेवा का आयोजन किया नेशनलिस्ट ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा,

नेशनलिस्टयूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में हजारों लोगों को निशुल्क पेयजल सेवा प्रदान की संवाददाता राजकुमार केसरवानी नैनीताल
कैंची (नैनीताल) उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आज विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में हजारों लोगों को निःशुल्क पेयजल सेवा प्रदान की गयी।,


चिलचिलाती धूप में गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने हेतु यूनियन के स्वयंसेवक एक दिन पूर्व ही कैंची पहुंच गये थे। पेयजल वितरण में लगे यूनियन के सदस्यों को यूनियन के लोगो युक्त विशेष टी शर्ट और परिचय-पत्र प्रदान किया गया था। जिसमें वे अलग ही नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक जिला संगठन मंत्री हेम लोहनी और नैनीताल जनपद की जिलाध्यक्ष दया जोशी ने प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबकि प्रदेश सचिव गोपालदत्त गुरूरानी, कार्यकारिणी सदस्य धर्मानन्द खोलिया, जिला महासचिव पूरन रूवाली, संदीप महरा, नरेन्द्र नेगी, मनोज रावत, राजू पाठक निरंतर सेवा में जुटे रहे। राजीव त्यागी, विपिन चन्द्र जोशी, हरीश महरा, नीरज बिष्ट, सोनू सिजवाली सहित संगठन से अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों संदीप पांडे, स्वराजपाल आनंद बत्रा, सुरेन्द्र सिंह मौर्य, मोहन सिंह कार्की, ईश्वरी दत्त भट्ट, विजय गुप्ता, रविशंकर शर्मा, दानसिंह लोधियाल, पंकज सिंह बिष्ट, पंकज पांडे, ललित जोशी, सितारगंज इकाई आदि ने संसाधन जुटाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किया। पेयजल सेवा केन्द्र के लिए कैंचीधाम से करीब दो सौ मीटर दूर कैंची-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर चिराग होम स्टे के स्वामी बिन्दु शर्मा द्वारा अपनी निजी जगह प्रदान कर सहयोग किया गया।
जिलाध्यक्ष दया जोशी ने पेयजल सेवा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने करने वाले सभी सहयोगियों, शुभचिन्तकों और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सदस्यों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज का वात्सल्य वाटिका में हुआ अभिनंदन

Thu Jun 15 , 2023
स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज का वात्सल्य वाटिका में हुआ अभिनंदन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 धर्म सभा में 108 वें श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ हेतु 10 सदस्यीय कुरुक्षेत्र टीम गठित। कुरुक्षेत्र,15 जून : श्री वैष्णव आश्रम ब्रह्मकुंड, वृंदावन धाम पीठाधीश्वर स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज का वीरवार सायं […]

You May Like

Breaking News

advertisement