उतराखंड: चलती कार में 6 वर्षीय मासूम से सामुहिक दुष्कर्म,

रुड़की: पिरान कलियर निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी, जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी। आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।

वहीं, किसी तरह महिला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उधर, बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: सचिव और मंत्री के बीच बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने ली चुटकी,

Sat Jun 25 , 2022
देहरादून:  उत्तराखंड की खाद्य नागरिक आपूर्ति  मंत्री रेखा आर्या   और खाद्य सचिव सचिन कुर्वे  के बीच ट्रांसफर को लेकर तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। दोनों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई है कि मंत्री ने अब अपने ही विभाग के आयुक्त सचिव की एसीआर मांग ली है। मंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement