उत्तराखंड: बालिका के साथ दुष्कर्म,

देहरादून: राजधानी देहरादून के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपित भी आश्रम में ही रहता है। शहर कोतवाली पुलिस ने आश्रम के प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आश्रम में निराश्रित और हर तरफ से ठुकराए बच्चे रहते हैं। इस समय आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं। आश्रम में बालक और बालिकाओं के अलग-अलग हास्टल हैं, लेकिन खाना दोनों का एक साथ ही होता। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ही बालिका की तबीयत खराब हुई थी तो उसने इसकी शिकायत होस्टल वार्डन से की।

बालिका से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आश्रम में रहने वाले एक बालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है। बालिका के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका,

Mon Nov 29 , 2021
देहरादून: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आ रहा है। हर साल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने विभिन्न भारतीय रेलवे पदों को भरने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। प्रदेश स्तर और विश्वविद्यालयों में खेलो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के […]

You May Like

advertisement