उत्तराखंड: 6 लाख बिजली उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत,

उत्तराखंड: 6 लाख बिजली उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने बिजली के तकरीबन हर वर्ग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्हें विलंब अधिभार में तीन महीने तक शत-प्रतिशत छूट देने के फैसले पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई। इस फैसले से राज्य के छह लाख विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
मंत्रिमंडल ने प्रदेश के 75 किलोवाट तक विद्युत क्षमता वाले राज्य के घरेलू, वाणिज्यिक, एलटी औद्योगिक और निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं को विलंब अधिभार से छूट देने का निर्णय लिया। यह योजना तीन महीने तक लागू रहेगी। इस फैसले से सरकार को करीब 230 करोड़ की आर्थिक हानि उठानी होगी। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि इससे पहले कोविड के दौरान लाकडाउन में भी यह छूट होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों को प्रदान की गई थी। इसीतरह धर्मशालाओं व सिनेमाहालों को भी तीन माह के फिक्स चार्ज से छूट देने का निर्णय लिया गया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

19 ਤੋਂ 25 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ ਸਰਬੱਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ

Thu Feb 18 , 2021
19 ਤੋਂ 25 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ ਸਰਬੱਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਸ਼ਡਿਊਲ ਅਨੁਸਾਰ ਆਪਣੇ ਕਾਰਡ ਜ਼ਰੂਰ ਬਣਵਾਉਣ ਕਾਰਡ ਬਣਨ ਤੇ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਨੂੰ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਨਗਦੀ ਰਹਿਤ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਸਹੂਲਤ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 18 ਫਰਵਰੀ ( ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement