उत्तराखंड:ओलपिंक खिलाड़ी वंदना को उत्तराखंड सरकार देगी 25 लाख रुपये


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादूनः भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपये देगी। उत्तराखंड सरकार ने वंदना कटारिया को सम्मान राशि के रुप में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
बता दें कि वंदना कटारिया हरिद्वार जिले के रोशनाबाद की रहने वाली हैं। वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम की पहली खिलाड़ी हैं, जिसने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक की है।
वहीं शुक्रवार को देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने भी वंदना को 11 लाख रुपये दिए है। इसके अलावा 8 अगस्त को उत्तराखंड की 22 महिलाओं को टीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:मंत्री की बेटी को जनता ने नकारा सरकार ने पुचकार

Sat Aug 7 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून: वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिए जाने वाले राज्यस्तरीय तीलू रौतेेली पुरस्कार की इस बार रेवड़ी बंटी हैं। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी का नाम भी पुरस्कार की लिस्ट में शामिल है। इससे […]

You May Like

Breaking News

advertisement