हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मृत्यु दर, देश मे राज्य 9 वे नंबर पर।

हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मृत्यु दर, देश मे राज्य 9 वे नंबर पर।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति भयावह है। यहां न केवल संक्रमण अन्य कई राज्यों की तुलना में अधिक है, बल्कि अब मौत का आंकड़ा भी डरा रहा है। स्थिति ये है कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड मृत्यु दर में सबसे आगे है। वहीं देश में राज्य नौवें नंबर पर है।
उत्तराखंड में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च को सामने आया था, जबकि पहली मौत एक मई को हुई। इसके बाद मौत का ग्राफ निरंतर बढ़ता गया। कोरोना मृत्यु दर राज्य के लिए लगातार चिंता का सबब बनी रही है। उत्तराखंड उन राज्यों में शुमार रहा, जहां मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। यहां सर्वाधिक मौत अक्टूबर माह में हुई। पिछले कुछ वक्त से जरूर सिस्टम सुकून में था, पर अब मौत का आंकड़ा फिर डराने लगा है। कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या अब तेजी से बढ रही है।

कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति तक कह चुकी है कि दूसरी लहर पहले की तुलना में कई ज्यादा घातक साबित हुई है। अब कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के आकलन से सामने आया है कि हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक मृत्यु दर उत्तराखंड में है। उत्तराखंड में प्रति लाख मरने वालों की संख्या करीब 37 है। जबकि पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश में यह मात्र आठ और हिमाचल में 28 है। संस्था के अध्यक्ष अनूप नौटियाल के अनुसार, मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार को हर संभव कोशिश करनी चाहिए। लोग भी लापरवाही न करें। लक्षण मिलने पर वक्त पर जांच कराएं और समय पर उपचार शुरू करें।
यह है स्थिति
राज्य——–मृत्यु प्रति लाख
उत्तराखंड——–37
हिमाचल———28
सिक्किम——–28
मणि‍पुर———18
त्रिपुरा———–11
मेघालय——–08
नागालैंड——–07
अरुणाचल——-04
मिजोरम——–02

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिवेद सिंह रावत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जमकर हमला।

Tue May 11 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादूनबड़ी खबर।त्रिवेंद्र सिंह रावत पर जमकर बोले केबिनेट मंत्री गणेश जोशीत्रिवेंद्र सरकार में हुई कोरोना को लेकर बड़ी लापरवाही। अगर समय पर सही व्यवस्था रखते तो ऐसे दिन न देखने पडते-गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने त्रिवेंद्र सरकार के समय में हुए कामकाज को लेकर […]

You May Like

advertisement