उत्तराखंड: हेमंत नरूला भाजपा नेता बोले चंद कांगेसी कुछ नही कर पाएंगे,

चंद कांग्रेसी कुछ नहीं कर पाएंगे, उत्तराखंड है धाम और इसे धामी ही चलाएंगे:- हेमंत नरूला, वरिष्ठ भाजपा नेता।

लालकुआं
रिपोर्ट:- जफर अंसारी

एंकर:- वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस की भारत जो लोग यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है और भारत जोड़ो का असली काम तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उनके नेतृत्व में ही पूर्वोत्तर राज्यों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा चला रही है मगर चंद कांग्रेसी मिलकर कुछ नहीं कर पाएंगे उन्होंने उत्तराखंड को पावन धाम की संज्ञा देते हुए कहा कि यह पावन देवभूमि है और इसे धामी ही चलाएंगे। सीएम धामी द्वारा हल्द्वानी दौरे पर 22 सौ करोड़ रुपए से विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू की जा चुकी है। जो आने वाले साल भर के भीतर चहुमुखी विकास के तहत सबके सामने होगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और मोटाहल्दू से एकत्र होकर कांग्रेसियों ने लालकुआं विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा निकाली मगर 70 से 80 लोग ही यात्रा में शामिल हो पाए ऐसे में कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस को आपस में जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

बाइट:- हेमंत नरूला, वरिष्ठ भाजपा नेता।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: मेहनगर के कई गांव में किसान धड़ल्ले से जला रहे पराली जिलाधिकारी की हो रही अवहेलना

Sun Nov 20 , 2022
मेहनगर के कई गांव में किसान धड़ल्ले से जला रहे पराली जिलाधिकारी की हो रही अवहेलना मेहनगर के उपजिलाधिकारी सन्त रंजन ने जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों को सूचना दिया था कि सेटलाइट के जरिये किसानों की खेतो पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान यदि कोई पराली खेत […]

You May Like

Breaking News

advertisement