उत्तराखंड:-हिंदुजा ग्रुप देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाएगा,

उत्तराखंड:-हिंदुजा ग्रुप देवप्रयाग में
स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाएगा,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

हिंदुजा ग्रुप देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाना चाहता है। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पीपी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ हिंदुजा ग्रुप बीटल्स आश्रम की देखरेख में सहयोग देना चाहता है।
बृहस्पतिवार को ग्रुप के चेयरमैन पी पी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं, मुख्यमंत्री के अनुरोध पर पीपी हिंदुजा ने प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना व हिंदुजा अस्पताल मुंबई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि ग्रुप परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रख रखाव में सहयोगी बनेगा। साथ ही उन्होंने इंडस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकी उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के डीके सिंह आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान कर दी नेताजी को श्रद्धांजलि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित।

Fri Jan 22 , 2021
रक्तदान कर दी नेताजी को श्रद्धांजलि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 उमंग समाजसेवी संस्था व नेहरू युवा केंद्र द्वारा एलएनजेपी अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित। कुरुक्षेत्र, 22 जनवरी :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की […]

You May Like

advertisement