उत्तराखंड:-हाउस टैक्स काउंटर आज से चार घन्टे खुलेंगे

उत्तराखंड:-हाउस टैक्स काउंटर आज से चार घन्टे खुलेंगे
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। माह के द्वितीय शनिवार के चलते अवकाश होने के बावजूद आज शहरवासी नगर निगम जाकर हाउस टैक्स जमा करा सकते हैं। निगम की ओर से टैक्स में दी जा रही छूट के अब दो दिन शेष रहने और टैक्स वसूली में बढ़ोत्तरी के लिए नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को चार घंटे हाउस टैक्स अनुभाग खोलने के आदेश दिए हैं। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक हाउस टैक्स काउंटर खुले रहेंगे।
कोरोना काल के कारण नगर निगम इस वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स वसूली में काफी पीछे चल रहा है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण वित्तीय वर्ष के शुरुआती तीन महीने शहरवासी टैक्स जमा नहीं करा पाए जबकि इसके बाद कोरोना के बढ़ते प्रसार ने घर से बाहर निकलने में आमजन के कदम थामे रखे। पिछले साल निगम जनवरी तक तीस करोड़ रुपये की वसूली पार कर चुका था, जो इस वर्ष फरवरी मध्य तक लगभग 22 करोड़ तक ही पहुंची है। नगर निगम समय से टैक्स जमा कराने वालों को हर साल 20 फीसद की छूट देता है।
इस साल इस छूट के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया। अब यह छूट पाने के लिए दो ही दिन शेष हैं। उसमें भी शनिवार को चार घंटे मिलेंगे, जबकि सोमवार को सात घंटे। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आमजन को राहत देने के लिए शनिवार को टैक्स काउंटर चार घंटे खोले रखने का आदेश दिया गया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि छूट की सीमा आगे नहीं बढ़ेगी।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// सतना /उप जेल मैहर जिला सतना मध्यप्रदेश की जेल बना भ्रष्टाचार का अड्डा

Sat Feb 13 , 2021
मध्य प्रदेश// सतना /उप जेल मैहर जिला सतना मध्यप्रदेश की जेल बना भ्रष्टाचार का अड्डा? ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्यप्रदेश..8889284934 पहले भी जेलर के खिलाफ शिकायतों के बाद भी कार्यवाही ठंडे बस्ते में क्यो? गोवर्धन गुप्ता मैहर । उप जेल मैहर के जेलर रामजी त्रिपाठी के द्वारा की जाने […]

You May Like

Breaking News

advertisement