उतराखंड: अपने ने ही लूटी 3 साल की मासूम बच्ची की इज्ज़त,उसके बाद की हत्या,

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में दिल को झकझोरने वाली घटना घटी है। जिले के किच्छा में मौसेरे भाई ने अपनी तीन वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली अंतर्गत एक गांव में गुरुवार दोपहर तीन वर्षीय बालिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसके पिता एक निजी स्कूल की बस के चालक हैं और माता भी मेहनत मजदूरी करती है।

गुरुवार को पिता एवं माता किसी कार्यवश घर से बाहर गए थे। बालिका अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का मौसेरा भाई बाइक पर सवार होकर आया और बच्ची को बिठा कर ले गया। जब मां बाप वापस आये तो बच्ची को नदारद देख कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तब उसके साथ खेल रहे बच्चो ने बाइक सवार के बारे में बताया। लोगो ने युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन युवक घटना से अनजान बन गया।

शक होने पर पिता ने पुलिस को आरोपी और उसके मां बाप के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अपने मां बाप को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी को भागने को कहा। पुलिस ने आरोपी और उसके मां बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी को 'पप्पू' और सोनिया गांधी को बताया बबली,

Fri Apr 15 , 2022
मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। और कांग्रेस पर निशाना साधते साधते वे विवादित बयान भी दे बैठे।  गणेश जोशी  राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। गणेश जोशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement