उत्तराखंड: कंगना रनौत पर FIR कराएगी कांगेस,फ्रीडम फाइटर के अपमान का आरोप…

देहरादून: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ काँग्रेस देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करायेगी। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की कि कंगना से पद्मश्री पुरस्कार को तत्काल वापस लिया। कंगना ने अपने कलुषित बयान से इस पुरस्कार का अपमान किया है।

शुक्रवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि देश को स्वतंत्रता 2014 में मिलने की बात कहकर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। कंगना सिर्फ भाजपा की चापलूसी के लिए ऐसा कह रही है। जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। वही दूसरी तरफ कंगना के आका अंग्रेज़ो की मुखबिरी कर रहे थे। आजादी 2014 में मिलने की बात कहना है कि स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान और देशद्रोह है। कुछ लोग देश के इतिहास अपने हिसाब से बदलना चाह रहे हैं। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
जोशी ने कहा कि कल एसएसपी को कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा करने के लिए तहरीर दी जाएगी। कांग्रेस के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में तो देश के आम आदमी से सुख शांति से जीने की आजादी छीन ली गई थी। अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने देश को सबसे बुरे दिनों में लाकर खड़ा कर दिया है। कंगना का कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। पदमश्री सम्मान वापस लेते हुए देशद्रोह का मुकदमा होना जरूरी है। कल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में एसएसपी से मिलेगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दिया 10 हजार नौकरियों का ब्यौरा, हरीश रावत को दी ये सलाह,

Fri Nov 12 , 2021
देहरादून: सरकारी नौकरियां पर पूर्व सीएम हरीश रावत की चुनौती को स्वीकारते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दस हजार लोगों को नौकरी देने का ब्योरा दे दिया। साथ ही अनुरोध किया कि रावत राजनीति से सन्यास न लें। लेकिन इतनी कृपा जरूर करें कि केवल राजनीतिवश होकर जनता के […]

You May Like

Breaking News

advertisement