उत्तराखंड: चाकू से हमला कर रेत डाला पति का गला,पत्नी गिरफ्तार…

डीडीहाट : आपसी झगड़े में एक पत्नी ने चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने मामले को छुपाने के लिए पति की मौत को दुर्घटना का रू प देने की कोशिश की, पुलिस की छानबीन में हकीकत सामने आ गई।

25 रोज पूर्व हुई आपदा के दौरान तहसील क्षेत्र के छनपट्टा गांव निवासी कुंदन सिंह धामी का शव टूटी दीवार के आगे पड़ा मिला। मृतक की पत्नी नीमा देवी ने बताया कि दीवार की चपेट में आ जाने से उसके पति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया।

बीते रोज इस मामले में मृतक के भाई धन सिंह धामी ने डीडीहाट कोतवाली में रिपोर्ट सौंपकर आशंका जताई कि उसके भाई की हत्या हुई है और हत्या मृतक की पत्नी नीमा देवी ने की है। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत ने मामले की विवेचना की और साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पत्नी से इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 17 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद में नीमा देवी ने कुंदन सिंह के गले में चाकू प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति की मौत से घबराई पत्नी ने शव को टूटी दीवार के नीचे फेंक दिया। पूछताछ के बाद नीमा देवी की निशानदेेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून साफ किए गए कपड़े और बोरा आदि बरामद कर लिए। महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई चल रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांगेस की 'भाजपाई ढोलकी पोल खोल' पद यात्रा का आगाज...

Sat Nov 13 , 2021
रामनगर: रामनगर में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। जनता यह जानती है और 2022 में इसका जवाब भाजपा को देगी। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement