उत्तराखंड:-कोविड-19,
प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने से प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से हुआ मुक्त,

उत्तराखंड:-कोविड-19,
प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने से प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से हुआ मुक्त,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग काबू में आने से उत्तराखंड कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया है। वर्तमान में प्रदेश के 13 जिलों में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। अब पूरा प्रदेश ‘अनलॉक’ हो गया है। किसी भी स्थान पर अब लोगों की आवाजाही व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं है।
प्रदेश में जून-जुलाई से कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के कारण सरकार ने संक्रमण का सामुदायिक फैलाव रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिए थे। जिलाधिकारी को संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री और संपर्क में आने वाले लोगों के आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाने का अधिकार दिया गया था।

13 सितंबर को प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या लगभग 500 तक पहुंच गई थी। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों और लोगों की आवाजाही पर रोक थी। संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटती गई। वर्तमान में प्रदेश के किसी भी जिले में कंटेनमेंट जोन नहीं है। 
कंटेनमेंट जोन घोषित करने की व्यवस्था अभी भी
राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ.अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रदेश में सभी जिले कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। अब कोई भी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में नहीं है। संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित करने की व्यवस्था अभी भी है। अगर जिला प्रशासन को लगता है कि किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।
प्रदेश में कब कितने कंटेनमेंट जोन
दिन                  कंटेनमेंट जोन
23 जून               104
13 सिंतबर           496
27 सितंबर            481
02 अक्तूबर           374
30 नवंबर              09
31 दिसंबर             19
26 जनवरी             01
27 जनवरी              00

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-हत्या का खुलासा हुआ,<br>राजू बॉक्सर हत्याकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार,

Fri Jan 29 , 2021
उत्तराखंड:-हत्या का खुलासा हुआ,राजू बॉक्सर हत्याकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून में प्रॉपर्टी के विवाद में पार्टनर ने ही राजू बॉक्सर की हत्या कराई थी। पुलिस ने पार्टनर और गोली मारने वाले शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement