उत्तराखंड: कुंवर प्रणय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

उत्तराखंड: कुंवर प्रणय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा,
सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड में खानपुर से वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यलय में घुसकर गोलियां चलाने, मारपीट व गालियां देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस बीच कोर्ट केबाहर चैंपियन के समर्थकों की भीड़ के देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर को भी छावनी में तब्दील कर दिया था। एसपी देहात शेखर सियाल चंद्र खुद मौके पर व्यवस्था संभाल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की पुलिस को पीएसी के साथ कोर्ट परिसर के बाहर तैनात किया गया था।

बता दें कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। चैंपियन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि प्रभारी संयुक्त निरीक्षक अभियोजन हरिद्वार रिंकू वर्मा ने की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कुंवर प्रणय की 5 लक्जरी गाड़ियों पुलिस ने ली कब्जे में

Mon Jan 27 , 2025
उत्तराखंड: कुंवर प्रणय की 5 लक्जरी गाड़ियों पुलिस ने ली कब्जे में,सागर मलिक संपादक रुड़की: खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस अब एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है, सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर […]

You May Like

advertisement