उत्तराखंड: जल्द रद्द हो सकता है देवस्थानम बोर्ड, धामी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने का मन बना लिया है। बुधवार शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस संबंध में स्पष्ट संकेत दिए हैं। मदन कौशिक ने कहा जल्द ही सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा ऐलान करने वाली है। उन्होंने कहा राज्य सरकार भावनाओं के अनुरुप ही देवस्थानम बोर्ड पर फैसला लेगी।

देवस्थानम बोर्ड को लेकर अब धामी सरकार नरम पड़ती दिखाई दे रही है। लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे तीर्थ पुरोहितों के आक्रोश के आगे धामी सरकार देवस्थानम बोर्ड पर बड़ा फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार देवस्थानम एक्ट को वापस ले सकती है। इसका ऐलान अगले एक-दो दिन में हो सकता है।

बता दें भाजपा की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में प्रदेश के चारों धाम मंदिर के साथ-साथ 51 अन्य मंदिरों को सम्मिलित करते हुए देवस्थानम बोर्ड बनाया गया था। जिसके बनने के बाद से ही लगातार इसका विरोध हो रहा है. ये विरोध इतना बढ़ा कि इसकी आंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे पर भी आने को तैयार थी। लगातार तीर्थ पुरोहितों के विरोध के चलते अब उत्तराखंड सरकार ने देवस्थान में एक्ट को वापस लेने का मन बना लिया है। इसको लेकर कभी भी ऐलान हो सकता है,

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देव भूमि उधोग व्यापार मंडल देहरादून जिले की कार्यकारिणी का गठन...

Thu Nov 25 , 2021
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल देहरादून जिले की कार्यकारिणी का गठन,देहरादून/हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के निर्देश पर आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला देहरादून की कार्यकारी का विधिवत गठन किया गया, साथ ही साथ देहरादून महानगर इकाई का भी गठन किया गया, प्रदेश प्रचार मंत्री […]

You May Like

advertisement