उत्तराखंड:-दुष्कर्म का मामला,
फौजी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फौजी गिरफ्तार
हल्द्वानी से अंकुर
वैसे तो फौजी इस देश की आन बान और शान होते हैं लेकिन कुछ फौजियों की वजह से ही देश की आन बान शान कहे जाने वाले फौजियों के ऊपर कलंक लगता जा रहा है बता देगी हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक किशोरी किराए के कमरे में रहती थी। वह यहां रहकर मेडिकल परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रही थी। इसी बीच यहां भीमताल निवासी भावेश ने उससे दोस्ती की। भावेश ने नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ। इतना ही नहीं फरवरी 2019 में तो युवक ने मंदिर ले जाकर किशोरी से विवाह भी कर लिया। मगर इसके बाद वह अपनी ट्रेनिंग पर चला गया।
बाद में युवक ने स्वजनों के शादी के लिए मना करने की बात कहते हुए किशोरी के फोन उठाने बंद कर दिए। साथ ही सारे संपर्क सूत्रों को भी बंद कर दिया। तभी यह मामला थाने जा पहुंचा। जिसमें अब आरोपित को मुखानी थाना पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट के निर्देशानुसार उसे जेल भेज दिया गया है। यूं तो किशोरी अब बालिग हो गई है मगर घटना के वक्त की उम्र के हिसाब से मामला पाक्सो में दर्ज है।शहर की पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपित फौजी को अरेस्ट कर लिया गया है। मुखानी पुलिस ने आरोपित को अल्मोड़ा से पकड़ कर कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपित पर किशोरी को झांसे में लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप हैं।