उत्तराखंड: नेगी दा बोले बढ़ते चलो, अब ये संघर्ष रुकना नहीं चाहिए,

वी वी न्यूज

देहरादून : मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के सदस्यों ने आज गढ़रत्न, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात कर 24 दिसंबर को हुई सफल महारैली के लिए आभार जताया। सदस्यों ने देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सदस्यों ने 24 दिसंबर को हुई महारैली की सफलता का श्रेय नेगी को देते हुए, उनसे भविष्य में भी मार्गदर्शन देने की अपील की।

समन्वय समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि नेगी जी के आह्वान पर ही इतनी बड़ी संख्या में प्रदेशभर से लोग महारैली में पहुंचे।
डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज तक प्रदेश के हर जन आंदोलन की आवाज रहे नेगी जी हम सबके गौरव हैं। संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया एवं कोर मेंबर आशुतोष नेगी ने कहा कि मूल निवास और भू- कानून का यह आंदोलन आज प्रदेश के हर व्यक्ति के जेहन में पहुंच चुका है और इसका श्रेय नेगी जी को जाता है। संघर्ष समिति ने 24 दिसंबर की रैली के लिए अपील करने वाले प्रदेश के अन्य लोक कलाकारों का भी आभार जताया।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी ने संघर्ष समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महारैली की सफलता से साफ हो गया है कि प्रदेश के लोगों में अपने हक-हकूकों को लेकर जागरूकता अब जन आंदोलन में तब्दील होती दिख रही है। नेगी ने कहा कि आंदोलन को प्रदेशभर में पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष रुकना नहीं चाहिए। नेगी ने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी मूल निवास और भू कानून के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन करते रहेंगे। इस मौके पर प्रांजल नौडियाल, वंदना रावत आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सगड़ी आज़मगढ़: स्वागत सभा मे यादव रेजीमेंट बनाने की उठी मांग

Fri Dec 29 , 2023
स्वागत सभा मे यादव रेजीमेंट बनाने की उठी मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव का जोरदार किया गया स्वागत ‌। सगड़ी (आजमगढ़):सगड़ी तहसील के अंजान शहीद नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफामर्स गगन यादव का स्वागत किया गया। स्वागत सभा में अहीर रेजिमेंट बनाने पर जोर […]

You May Like

advertisement