विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड पुलिस की पहल, पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण तथा जागरूकता का सन्देश देने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि यह अभियान हरेला पर्व (16 जुलाई) तक जारी रहेगा, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक थानों में कम से कम 100, पुलिस लाईन में 1000, वाहिनियों में 5000 या उससे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस प्रकार हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों में 01 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. अनिल जोशी जी द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए यह बहुत कठिन समय है यदि हम पर्यावरण से प्रति अब भी नहीं चेते तो विनाश निश्चित है।
अतः पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान में पर्यावरण में जो परिवर्तन हो रहे है उनके जिम्मेदार हम है विशेषकर ग्लेशियरों को पिघलना सबसे बडा संकेत है कि पृथ्वी में जीवन पर बडा संकट आने वाला है। भूमि एव जल में जीवन कठिन होता जा रहा है, अनेक जातियां विलुप्त हो रही है। कोविड काल के दौरान प्रकृति ने दिखा दिया कि उससे बडा कोई नही है, विज्ञान भी नही, क्योंकि कोविड काल के दौरान हुए लाॅक-डाउन से कही न कहीं पर्यावरण का संरक्षण तो हुआ है। यह प्रकृति के घावों को भरने का समय है, इस अवसर पर यदि उत्तराखण्ड पुलिस ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए कदम बढाया है तो निःसंदेह उत्तराखण्ड पुलिस बधाई की पात्र है, तथा इस प्रकार के आयोजनों एंव कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोग जागरूक हो। उत्तराखण्ड प्रदेश जी0ई0पी0 (Gross Environment Product) जारी करने वाला देश का पहला राज्य होने वाला है।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने समस्त अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया और डॉ. अनिल जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व दर्जा मंत्री गोबिन्द सिह । पिलख्वाल ने सेवा ही संगठन 02 अभियान के अर्न्तगत चलाया जनजागरण अभियान

Sat Jun 5 , 2021
एच सी लोहनीपूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सेवा ही संगठन 02अभियान को लेकर भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम सभा चनौली व कुमौली में कोविड 19 को लेकर जनजागरण अभियान चलाया ।इस अवसर पर सभी से अनुरोध किया कि सब मिलकर सावधानी रखेंगे और नियमित मास्क ,सैनिटाइजर या साबुन […]

You May Like

advertisement