उत्तराखंड: प्रहलाद जोशी की घोषणा, धामी ही होंगे विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम का चेहरा

उत्तराखंड: प्रहलाद जोशी की घोषणा, धामी ही होंगे विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम का चेहरा!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव के लिए पुष्कर सिंह धामी को सीएम चेहरा बताया। उन्होंने कहा अगर 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी जीतकर आती है तो युवा चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी ही मुख्यमंत्री होंगे। इस बात पर किसी को कोई संशय नहीं है।
उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के बावजूद भी लगातार सत्ता परिवर्तन में रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदलेगी या जीत का सेहरा युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के सर ही बंधेगा, इसको लेकर पार्टी ने आज अपना स्टैंड क्लियर कर लिया है।
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात की घोषणा की। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी अगर जीतकर आती है तो युवा चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी ही मुख्यमंत्री होंगे। इस बात पर किसी को कोई संशय नहीं है।
बता दें कि पिछले 5 साल के कार्यकाल में भाजपा प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। पूरे 4 साल मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र रावत को अचानक पार्टी आलाकमान ने बदल दिया। उसके बाद गढ़वाल से सांसद तीरथ रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन पार्टी ने इस फैसले को भी 2 महीने में पलट कर फिर से मुख्यमंत्री बदला। अब प्रदेश में एक ही सरकार के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी काम कर रहे हैं।
लिहाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में परिस्थितियां किस तरह की होंगी यह देखने वाली बात होगी, लेकिन पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर पूरा दांव खेल दिया है। इस बात को साफ साफ कह दिया है कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही रहेंगे।
अब देखना है कि क्या बीजेपी अपने इस स्टैंड पर चुनाव के बाद तक भी कायम रहेगी या फिर जिस तरह बीजेपी पहले भी तीन मुख्यमंत्रियों को लेकर बार-बार पलटती रही है। क्या चुनाव के बाद भी उसी तरह पलटी मारेगी या फिर युवा चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चेहरा होंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन जिस तरह बीजेपी ने 2017 में उत्तराखंड की जनता से यह वादा किया था कि वे 5 साल तक एक ही मुख्यमंत्री इस प्रदेश को देंगे। लेकिन बीजेपी अपने ही बयानों पर पलट गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:फलका में भाई बहन का पर्व कर्मा धर्मा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Fri Sep 17 , 2021
फलका में भाई बहन का पर्व कर्मा धर्मा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कटिहार फलका से अमर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट कटिहार/ जिला- के फलका प्रखंड में करमा धरमा पर्व भाई-बहनों के प्रेम का मानक पर्व ‘करमा’ 17 सितंबर को है। इसकी पूजा के लिए सुहागिन बहनें अपने-अपने मायके भी […]

You May Like

advertisement