अरुणोदय संस्था के चुनाव सम्पन्न। हल्द्वानीरमेश चन्द्र पन्त अध्यक्ष, डी के पलड़िया उपाध्यक्ष, बिपिन चन्द्र पाण्डे महामंत्री, डा०सुरेश चन्द्र आर्य सचिव एवं लतेश मोहन कोषाध्यक्ष के पद पुनः चुने गए।
आज़ अरुणोदय संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व पदाधिकारियों को पुनः अपने पदों पर चुन लिया।
बैठक में कार्य विभाजन हेतु निदेशकों का भी चयन किया गया। राजकुमार केसरवानी सूचना एवं प्रसारण निदेशक, जीवन सिंह रावत सम्पत्ति निदेशक, जीवन चन्द्र जोशी सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य निदेशक, रोहित केसरवानी सेवा एवं स्वास्थ्य निदेशक, तारादत्त पाण्डे संगठन निदेशक, मोहन बल्लभ जोशी ज्ञान विज्ञान निदेशक, श्रीमती पुष्पलता जोशी संयोजक यूट्यूब चैनल, स्मारिका प्रकाशन हेतु ए पी चौधरी प्रधान संपादक,डा०दीपा काण्डपाल एवं डा०एस सी आर्य सह सम्पादक, परामर्शदाता जी डी सती, पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रो०पी सी बाराकोटी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इससे पूर्व अरुणोदय प्रार्थना के उपरान्त बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष आर सी पंत ने सदस्यों का स्वागत किया, संस्थापक सदस्य गोपाल दत्त सती ने अरुणोदय संस्था की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला तथा महामंत्री बिपिन चन्द्र पाण्डे ने सभी सदस्यों को अरुणोदय संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई।