उतराखंड: ऋतु खंडूरी बनी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव!

देहरादून: कोटद्वार से भाजपा विधायक रितु भूषण खंडूरी शनिवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष बन गई। वह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। सदन में संसदीय कार्यमंत्री की भूमिका में प्रेमचंद अग्रवाल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवाल को अधिकृत किया। विधायी विभाग जल्द आदेश जारी करेगा। वहीं, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया। शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11 बजे से सभामंडप में शुरू हुई।

इस अवसर पर विधानसभा के सभी सदस्यों से उपस्थित रहे। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यसूची के अनुसार बंशीधर भगत ने रितु खंडूरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

रितु खंडूरी प्रदेश की छठी और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष
इसके बाद उनका उद्बोधन हुआ और फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु ने आसन ग्रहण किया। प्रेमचंद अग्रवाल, भरत सिंह चौधरी, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सतपाल महाराज, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश्वर लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, महेश जीना, बिशन सिंह, मदन कौशिक व विनोद कंडारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर रितु खंडूरी के प्रस्तावक हैं।

अनिल नौटियाल, शिव अरोड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, रेखा आर्या, रेनू बिष्ट, सुरेश गढ़िया, बृजभूषण गैरोला, राम सिंह कैड़ा, शैला रानी रावत, सुरेश सिंह चौहान, फकीर राम, मोहन सिंह, शक्ति लाल शाह, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल और भूपाल राम टम्टा समर्थ सदस्य हैं।

रितु खंडूरी प्रदेश की छठी और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनीं हैं। जबकि निर्वाचित विधानसभा की वह पांचवीं स्पीकर बनेंगी। अंतरिम सरकार में पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत थे। निर्वाचित सरकार में पहले विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: हरदा ने फिर बयां किया हार का दर्द!

Sat Mar 26 , 2022
देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपने पैतृक गांव जाकर नमक और तेल लगे काफल खाने की इच्छा व्यक्त की है। इस इच्छा के साथ ही उत्तराखंडियत के पैरोकार रावत ने चुनाव हारने की व्यथा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत के मायके लालकुआं में वह […]

You May Like

Breaking News

advertisement